श्रीराम नवमी पर्व पर 5 कुण्डीय यज्ञ के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर/चैत्र नवरात्रि नवमी पर्व गायत्री शक्तिपीठ, गौहरपुरा शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ पर्व पूजन किया दर्जनो संस्कार निशुल्क संपन्न कराये गए । इस अवसर पर युग ऋषि संदेशवाहक सूरज वर्मा ने कहा साधना साधक का परम सौभाग्य होती है । हम सभी साधकों ने सामूहिक साधना की, नवरात्रि साधना साधक के व्यक्तित्व की धूलाई और रंगाई होती है आज साधना के समापन पर क्या हमारा व्यक्तित्व वैसा ही तो नहीं रह गया जिस पहले दिन हमने साधना का शुभारंभ किया था यदि ऐसा है कि हमारा व्यक्तित्व वही का वहीं रह गया तो हमने कर्मकांड तो पूरा किया लेकिन हमारे अंदर व्यक्तित्व की धूलाई और रंगाई नहीं हो पाई, नवरात्रि साधना पर्व पर सभी ने अपने आप को गुरु रूपी धोबी के हाथ में सौंप दिया और गुरु ने गायत्री रूपी साबून से हम सबके व्यक्तित्व की धुलाई की हमने जो शक्ति प्राप्त की है वह शक्ति जिस से प्राप्त की है उन्हीं के काम में खर्च करें सभी से घर घर गायत्री यज्ञ ,साहित्य पहुंचाने का आवाहन किया। एवं जानकारी दी कि ज्योति कलश यात्रा का आगमन मई 2026 में होगा।


शाहजहांपुर में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च प्रथम दिवस से शुरू हुआ अखंड जप आज 27 मार्च प्रातः 7:30 बजे संपन्न हुआ । गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्टी जयसिंह यादव सपत्नीक ,ट्रस्टी दुर्गेश सिंह सपत्नीक , ट्रस्टी कपिल अग्रवाल सपत्नीक एवं सत्यपाल ने सपत्नीक पर्व पूजन किया ।इसके उपरान्त 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सभी ने अपनी अपनी पूर्णाहुति समर्पित की पिछले 8 दिनों से नवरात्रि के प्रथम दिवस से शक्तिपीठ में शुरू हुए अखंड जप में साधकों ने अखंड जप साधना से आध्यत्मिक ऊर्जा में सराबोर हुए आज प्रातः 7:30 बजे अखंड जप का समापन हुआ। परिजनों ने घर परिवार समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए मां गायत्री से प्रार्थना की । इसके बाद शुरू हुए यज्ञ में सैंकड़ों परिजनों ने भाग लिया और पूर्णाहुति के समय मां गायत्री से सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की इस अवसर पर मंच पर मौजूद मंजू , गीता,सविता सरिता ने प्रज्ञा गीत से सभी को भाव विभोर कर दिया और कहा कि नवरात्रि का पर्व विशेष रुप से साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है आज पूर्णाहुति के समय हम सभी मां गायत्री से प्रार्थना करें कि घर समाज एवं देश निरोगी रहे एवं विश्व में शांति रहे सभी से पूर्णाहुति में सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहने का संकल्प व घर घर यज्ञ दीपयज्ञ के माध्यम से गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान को जन जन तक पहुँचाने का आवाहन किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजाराम मौर्य ने बताया यज्ञ के साथ कन्या भोज प्रसाद वितरण एवं दर्जनों निशुल्क संस्कार भी संपादित कराए गए ,यज्ञ प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक चलता रहा।
जनपद की सभी शक्तिपीठों एवं प्रज्ञा पीठों पर श्रीराम नवमी पर्व पर पूर्णाहुति संपन्न हुई।
कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ परिजनों के साथ युवाप्रकोष्ठ,महिला मंडल के सदस्यों का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights