आजम खान के आवास पहुंचे अजय राय, पत्नी तंजीम फातिमा से की मुलाकात

By Liberal Media

Updated On:

Date:

रामपुर | LIBERAL MEDIA
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एक दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे, जहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद अजय राय सीधे सपा नेता आजम खान के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा से मुलाकात की।
अजय राय अपने साथ फलों की टोकरी लेकर पहुंचे और करीब एक घंटे तक तंजीम फातिमा से बातचीत की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ अन्याय हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद आजम खान को जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान को जेल में बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है और उनसे मिलने आने वालों पर भी निगरानी रखी जाती है।
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में आजम खान और उनके परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights