हिंडन नहर में युवती ने लगाई छलांग, गोताखोर ने बचाई जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

गाजियाबाद | LIBERAL MEDIA
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित वसुंधरा इलाके में एक युवती द्वारा हिंडन नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान निम्मी उर्फ आरती (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्री सतीश शर्मा, निवासी कानपुर के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने बताया कि वह घर से नाराज होकर यहां आई थी और उसी कारण उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights