रामपुर में सपा नेता की गन हाउस पर छापा, रजिस्टर कब्जे में

By Liberal Media

Published On:

Date:

रामपुर | LIBERAL MEDIA
रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर की सागर गन हाउस की दुकान पर छापेमारी की।
छापे के दौरान दुकान के सभी रजिस्टरों की गहन जांच की गई और करीब एक घंटे तक कार्रवाई चली। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
बताया जा रहा है कि हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा सपा नेता सुरेंद्र सागर के पिस्टल का लाइसेंस भी निरस्त किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की टीम दुकान में मिले रजिस्टरों को अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights