चौरीचौरा | LIBERAL MEDIA
नवरात्रि के पावन अवसर पर चौरीचौरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महाप्रसाद फलाहार एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डुमरी खुर्द स्थित श्रीराम पार्टी लॉन में वरिष्ठ सपा नेता डॉ. विशाल सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही ने की।
इस दौरान भजन संध्या के साथ श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। डॉ. विशाल सिंह द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिंटू, वरिष्ठ सपा नेता मारकंडे यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, विधानसभा महासचिव बबलू अंसारी, लालमन यादव, मजीद सिद्दिकी, श्रीनिवास, अनिल रावत, जयचंद साहनी, जमील, वृजनाथ मौर्य, गणेश पासवान, संगम पासवान, विश्वकर्मा द्विवेदी, विशाल पासवान, राम उग्रह यादव, संजीव चौधरी, सुरेश चौधरी, अहमद, नरेश पासवान, हमीद अंसारी, शैलेश यादव, अलबेला यादव, ओमप्रकाश पासवान, खुर्शीद अहमद, सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवरात्रि पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य फलाहार व भजन संध्या का आयोजन
Published On:
Date:









