वृंदावन | LIBERAL MEDIA
वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित महामंडलेश्वर यतींद्र गिरी महाराज के नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का मंगलवार को भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर आश्रम को राष्ट्र को समर्पित किया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी और साध्वी ऋतंभरा सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
इस दौरान मोहन भागवत ने यतींद्र गिरी महाराज द्वारा लिखित हिंदी और अंग्रेजी पुस्तकों का विमोचन भी किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आश्रम केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला होते हैं, जो शरीर के साथ-साथ मन और विचारों को भी सशक्त बनाते हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखते हुए घुसपैठ और जनसंख्या संतुलन को लेकर
वृंदावन में जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण, मोहन भागवत बोले—अध्यात्म ही मानवता का आधार
Published On:
Date:








