घर में भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकल टीम मौके पर

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर | LIBERAL MEDIA
कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में बारादेवी मंदिर के पीछे लुधौरा पार्क के पास एक घर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही किदवई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
दमकल विभाग की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights