गोरखपुर | LIBERAL MEDIA
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार वादी शीतल कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रीता देवी, विक्की कुमार, कन्हैया यादव और अमित सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ये लोग विल्सन नामक व्यक्ति के साथ मिलकर धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में अमित सिंह और रीता देवी मूल रूप से कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार के निवासी हैं, जबकि विक्की कुमार गुलरिहा क्षेत्र के सरहरी और कन्हैया यादव पीपीगंज वार्ड नंबर 6 के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









