गोरखपुर | LIBERAL MEDIA
गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद मंच से संबोधन देते हुए भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े।
अपने भाषण में उन्होंने कहा कि उनके समाज के लोगों के साथ वर्षों तक अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने निषाद समाज को ठगने और लूटने का काम किया, जिससे समाज पिछड़ता चला गया।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि “हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई, हमारे बच्चों को पीछे छोड़ दिया गया।” उन्होंने अपने समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपनी ताकत बनाएं और गलत लोगों का साथ छोड़ें।
डॉ. निषाद ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने निषाद समाज की पीड़ा को समझा और उनकी मांगों को सदन में मजबूती से उठाया।
उन्होंने अपने संबोधन के अंत में समाज के लोगों से संगठित होने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की अपील की।
मंच पर फूट-फूटकर रोए मंत्री संजय निषाद, बोले—पिछली सरकारों ने हमारे समाज को लूटा
Published On:
Date:








