मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा के छाता तहसील क्षेत्र स्थित गांव नरी सेमरी देवी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर तीज की महाआरती शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस दौरान चमत्कारिक आरती को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
बताया जाता है कि यह विशेष आरती माता रानी के धातु भगत के वंशजों द्वारा प्रत्येक वर्ष चैत्र तीज के दिन आगरा से आकर की जाती है। श्रद्धालुओं के अनुसार यह आरती अत्यंत अलौकिक होती है, जिसमें अग्नि की लपटों के बीच भी कपड़ा नहीं जलता, जिसे भक्त माता की कृपा मानते हैं।
नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था की कमान मेला प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने संभाली, जो भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
इस दौरान मंदिर पुजारी मनोज कुमार, राजू सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, गोकुल महाराज, नत्थी सिंह, महिपाल, विक्रम सिंह, हरेंद्र और श्याम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
चैत्र नवरात्र में चमत्कारिक आरती देखने उमड़ा जनसैलाब
Published On:
Date:









