खेलते-खेलते थम गई धड़कन, क्रिकेट मैदान पर युवक की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर/रोजा। रोजा क्षेत्र में शनिवार को क्रिकेट खेलते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। मैदान पर हार्ट अटैक आने से युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, सोनल चंद्रा अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मैदान पर ही गिर पड़े। मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभालने की कोशिश की और अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोनल चंद्रा पूर्व रोजा नगर पंचायत अध्यक्ष मधुबाला भारती के नाती बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोनल एक प्रतिभाशाली और उत्साही खिलाड़ी थे, जिनका क्रिकेट के प्रति गहरा लगाव था। उनके असमय निधन से क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।

इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights