झाँसी | LIBERAL MEDIA
गंगा में इफ्तार पार्टी और इस पर दिए गए बयानों को लेकर उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। झाँसी पहुंचीं मंत्री ने कहा कि गंगा भारतीय आस्था का प्रतीक है और ऐसे पवित्र स्थल पर इस प्रकार के आयोजन पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और आस्थाओं का सम्मान सभी को करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के मुद्दों को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है और वोट बैंक की राजनीति की जा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी धर्म की आस्था को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए और सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
वहीं, राहुल गांधी द्वारा कांशीराम जयंती मनाए जाने को लेकर भी उन्होंने इसे चुनावी स्टंट बताया और कहा कि इस प्रकार की पहल पहले क्यों नहीं की गई।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य झाँसी में योगी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।
गंगा में इफ्तार को लेकर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य का बयान, राजनीतिक बयानबाजी तेज
Published On:
Date:








