सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, झोपड़ी में भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA

मऊ जनपद के घोसी नगर क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। सीताकुंड के पीछे मदापुर रतनपुर छावनी में एक रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, झोपड़ी पीढ़वल मोड़ निवासी सुभाष राजभर की है, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं। घटना के समय झोपड़ी खाली थी, लेकिन आग लगने के बाद सिलेंडर फटने से लपटें और तेज हो गईं और पास की एक अन्य झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई।

स्थानीय लोगों की तत्परता से दूसरी झोपड़ी में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास रिहायशी मकान होने के चलते एहतियातन लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। क्षेत्र के सभासद माजिद अंसारी भी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights