कसया थाने के जुड़वनिया गांव में बीते दिन पुरानी रंजिश के चलते निशांत नामक हिन्दू युवक पर मुस्लिम युवक नौशाद और उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में निशांत की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण नैका छपरा चौराहे पर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
कसया थाना पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में बताया गया कि निशांत और नौशाद के बीच पुरानी रंजिश थी। नौशाद और उसके साथी ने पहले से ही निशांत को नुकसान पहुँचाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है और मामले की गहन जांच कर रही है।








