लालगंज, आजमगढ़। वाई पी इंटरनेशनल स्कूल नियामताबाद खैरा का वार्षिकोत्सव भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा शत प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य छात्रों का चरित्र निर्माण और उन्हें जीवन में उच्च स्थान दिलाना है। उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर शिवम् सिंह, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं आराध्य तिवारी और प्रियांशी सिंह ने किया।









