यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत,

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA

मथुरा जनपद के थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह करीब पौने तीन बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 88 के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के नांगलोई से कानपुर जा रही एक निजी बस के यात्री लघुशंका (टॉयलेट) के लिए नीचे उतरे थे। इस दौरान बस चालक ने नियमों को दरकिनार करते हुए बस को ग्रीन जोन में खड़ा न कर सड़क पर ही रोक दिया। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले खड़ी बस को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया।

हादसे में औरैया निवासी सोनू, बस्ती के देवेश, कन्नौज के असलम और दिल्ली के संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं औरैया निवासी अमर दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights