Mathura Rai | Liberal Media
मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट डबल डेकर बस में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी। चालक की समय पर सतर्कता के कारण 60 यात्रियों ने बस से सुरक्षित उतरकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, बस का टायर फटने से आग लगी। घटना थाना राया क्षेत्र के माइलस्टोन 110 के पास हुई। चालक ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बस पर लगी आग पर काबू पाया।








