यदुवंशी गौरव के नवयुग की शुरुआत
गोरखपुर में इतिहास, संस्कृति और प्रेरणा का केंद्र बनेगा पीठ
गोरखपुर, ब्रह्मपुर। यदुवंश के आदिप्रवर्तक महाराज यदु की विश्व की पहली प्रतिमा अब गोरखपुर के ऐतिहासिक चौरी-चौरा क्षेत्र स्थित “श्री यदुधाम पीठ” में स्थापित की जा रही है। यह प्रतिमा यदुवंशी समाज के गौरव, वीरता और संस्कृति का प्रतीक बनेगी।
“श्री यदुधाम पीठ” केवल प्रतिमा स्थल नहीं, बल्कि यह यदुवंशी समाज के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रेरणा केंद्र के रूप में कार्य करेगा। पीठ के माध्यम से युवाओं में सेवा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस पुनीत कार्य का नेतृत्व श्री कृष्ण धर्म ट्रस्ट के प्रमुख और वन भारत सिटीजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कालीशंकर यदुवंशी कर रहे हैं। यह पहल यदुवंशी समाज में आत्मगौरव और इतिहास-स्मरण की लहर लाने के साथ भविष्य की पीढ़ियों को उनके गौरवशाली वंश से जोड़ने का संदेश देगी।








