नई दिल्ली। WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए एक और उपयोगी फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही यूज़र हर व्यक्ति या ग्रुप के लिए अलग-अलग स्टेटस सेट कर सकेंगे। इस फीचर के आने से स्टेटस पहले से ज़्यादा पर्सनल और प्राइवेट हो जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ‘Close Friends’ जैसे विकल्प पर काम कर रहा है, जिसके ज़रिए यूज़र अपने कॉन्टैक्ट्स को अलग-अलग लिस्ट—जैसे दोस्त, परिवार, रिश्तेदार या ऑफिस—में बांट सकेंगे और तय कर सकेंगे कि कौन-सा स्टेटस किसे दिखाना है।
फिलहाल WhatsApp में स्टेटस शेयर करने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध हैं—
My Contacts, My Contacts Except और Only Share With। नया फीचर इन विकल्पों को और एडवांस बनाकर यूज़र्स को ज़्यादा कंट्रोल देगा।
हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज़ में है और इसके सभी यूज़र्स के लिए कब तक उपलब्ध होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी WhatsApp की ओर से नहीं दी गई है।
WhatsApp ला रहा है नया फीचर, हर कॉन्टैक्ट के लिए अलग-अलग स्टेटस लगाना होगा संभव
Published On:
Date:








