Ballia | Liberal Media
बेल्थरारोड क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नाम का दुरुपयोग कर खुद को गोरक्ष विभाग का प्रांत अध्यक्ष बताने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति के पहुंचने से हड़कंप मच गया। मामले को लेकर विहिप रसड़ा इकाई के अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने उभांव थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राजीव सिंह चंदेल ने बताया कि भानु प्रकाश पांडे नामक व्यक्ति का विश्व हिंदू परिषद से कोई संबंध नहीं है और वह संगठन का नाम इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विहिप गोरक्ष विभाग में प्रांत अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष जैसा कोई पद अस्तित्व में नहीं है।
विहिप पदाधिकारियों का आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों से संगठन की छवि धूमिल हो रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।








