बलिया। बेल्थरारोड स्थित आदित्य मैरेज हॉल में मंगलवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना पर जोर दिया। स्वयंसेवक नेता वीरेंद्र जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए वामपंथी विचारधाराओं पर तीखा प्रहार किया और देश में विशेषकर अशिक्षित एससी समाज को भ्रमित कर योजनाबद्ध तरीके से मतांतरण की साजिश रची जा रही होने की चिंता जताई।
उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के घरों से देवी-देवताओं के चित्र हटवाए जा रहे हैं और भाईचारे की आड़ में समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू समाज से सजग रहने, एकजुट होने और ऐसी गतिविधियों को पहचानने का आह्वान किया।
सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के पूजन के साथ हुआ और यह दोपहर तीन बजे तक चला। इस दौरान मीना राजभर, संत भारतदास मौनी बाबा सहित अन्य वक्ताओं ने भी समाज में जागरूकता बढ़ाने और सांस्कृतिक चेतना मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता रहे








