बेल्थरारोड सहकारी बैंक के 5वीं बार अध्यक्ष बने इंद्र प्रताप सिंह इन्नू, भाजपा का भी मिला साथ

By Liberal Media

Published On:

Date:

Ballia | Liberal Media

बलिया। बेल्थरारोड में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (भूमि विकास बैंक) के अध्यक्ष पद पर इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। गुरुवार को सीयर ब्लॉक परिसर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी रविभूषण सिंह ने, सीयर ब्लॉक के बीडीओ फैसल आलम की मौजूदगी में, उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

चुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण रहा, लेकिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा ऐन वक्त पर नामांकन वापस लेने के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई और इंद्र प्रताप सिंह इन्नू को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और ब्लॉक से लेकर बैंक परिसर तक मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।

पांचवीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने इसे भाजपा और अपने समर्थकों की जीत बतायी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights