मऊ: व्यापारियों के हितों के लिए मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन और उद्योग व्यापार मंडल का स्वागत समारोह

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा. राम गोपाल गुप्त ने व्यापारियों और बुनकरों के हितों पर जोर देते हुए कहा कि उनके उत्पीड़न और शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डा. गुप्त ने बताया कि मंडल हमेशा मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगा। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष जमाल अर्पण और संरक्षक शफीकुर्रहमान कोठारी ने सभी व्यापारियों का स्वागत किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष जमाल अर्पण ने कहा कि व्यापार एसोसिएशन और उद्योग व्यापार मंडल मिलकर व्यापारियों और बुनकरों की समस्याओं का निराकरण करने में नया इतिहास रचेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सदस्य मौलवी इकबाल अहमद मुहम्मदी, अरशद अलमास और जमाल अहमद नदवी ने सभी उपस्थित व्यापारियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट हंजला शिमला का सम्मान भी किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights