उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद सर्राफ ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने की। उन्होंने संगठन की अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भविष्य की रणनीतियों और व्यापारी हितों से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल ने विनोद सर्राफ को पुष्प गुच्छ भेंट कर विधिवत सदस्यता दिलाई। इसके पश्चात संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद विनोद सर्राफ ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।











