वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के रुकमणी विहार निवासी 20 वर्षीय मोहन पाण्डेय बीते एक सप्ताह से लापता हैं। परिजनों ने युवक की तलाश में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई और सभी से सूचना देने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार मोहन पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय, 8 जनवरी 2026 को अपने घर से छटीकरा की ओर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कहा कि युवक का रंग गोरा और कद लगभग 5 फुट 6 इंच है। घर से निकलते समय उसने काले रंग की जैकेट और आसमानी रंग की पैंट पहन रखी थी।
परिजनों ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को मोहन पाण्डेय के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सीयूजी नंबर 9454403953 पर सूचित करें।








