धर्मनगरी वृंदावन में रविवार देर रात दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भक्ति वेदांत मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार में तेज रफ्तार एक अज्ञात सफेद रंग की कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर के सलीमपुर खुर्द निवासी रवि (14), रोहित (10), गुड़िया (25) और कजोड़ (30) वर्तमान में रुक्मिणी विहार गेट नंबर-2 केशवधाम के पास रह रहे थे। रविवार रात सभी सड़क किनारे सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय रवि को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एस.एन. मे भेजा गया है








