वृंदावन में बालिका संरक्षण गृह से 5 लड़कियां फरार, दो सकुशल बरामद, तीन की तलाश जारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media

धर्मनगरी वृंदावन में उस समय सनसनी फैल गई, जब चैतन्य विहार स्थित बालिका संरक्षण गृह से बीती रात पांच लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही जिला समाज कल्याण अधिकारी, एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा और एसपी सिटी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि शेष तीन बालिकाओं की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना वृंदावन क्षेत्र स्थित बालिका संरक्षण गृह से रात करीब एक बजे पांच बालिकाओं के फरार होने की सूचना मिली थी। समाज कल्याण विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि शेष तीनों बालिकाओं को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights