वृंदावन में 121 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार, 11 यज्ञों का हुआ आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Vrindavan | Liberal Media

वृंदावन। चंद्र बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सामने फर्श वाली गली में 11 यज्ञों के माध्यम से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी से आए विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 121 हिंदू बालकों का जनेऊ संस्कार कराया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि हिंदू धर्म की प्राचीन परंपरा में जीवन के 16 संस्कार माने गए हैं, जिनमें यज्ञोपवीत संस्कार को विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन पिछले 11 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के राजभोग सेवा अधिकारी ज्ञानेंद्र किशोर आनंद गोस्वामी ने बताया कि यज्ञोपवीत को उपनयन संस्कार भी कहा जाता है, जिसके बाद बालक को वेद अध्ययन का अधिकार प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि अब तक इस संस्था के माध्यम से लगभग 10 हजार से अधिक बच्चों क

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights