वृंदावन। विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़े बहुप्रतीक्षित बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है। कॉरिडोर परियोजना के तहत पहली भूमि रजिस्ट्री पूरी कर ली गई, जिससे विकास के रास्ते औपचारिक रूप से खुल गए हैं।
प्रशासन के अनुसार, पहली रजिस्ट्री में गोस्वामी परिवार ने स्वेच्छा से अपनी भूमि प्रदान की, जिसे परियोजना की दिशा में अहम प्रगति माना जा रहा है। कॉरिडोर निर्माण से श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन की सुविधा मिलेगी, साथ ही मंदिर क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण को लेकर भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बांके बिहारी कॉरिडोर के बनने से वृंदावन में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरकार और प्रशासन का कहना है कि यह परियोजना धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास का भी मजबूत आधार बनेगी।
कॉरिडोर को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह परियोजना वृंदावन की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगी।
वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर की शुरुआत, पहली रजिस्ट्री से विकास को मिली गति
Published On:
Date:








