वित्त मंत्री खन्ना की मौजूदगी में यूपी सरकार–कैॉल्ड्रन के बीच निवेश पर चर्चा

By Liberal Media

Published On:

Date:

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के पहले दिन उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने कैॉल्ड्रन (Cauldron) की को-फाउंडर एवं सीईओ मिशेल स्टैंसफील्ड से मुलाकात की। बैठक में प्रदेश में बायो-एनर्जी और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े निवेश एवं तकनीकी सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई।

कैॉल्ड्रन ने फर्मेंटेशन आधारित बायो-फर्म्स के लिए अपनी उन्नत तकनीकों की जानकारी दी और मौजूदा इकाइयों के लिए B.O.T. मॉडल पर सहयोग तथा उत्तर प्रदेश में कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) प्लांट स्थापित करने में रुचि जताई। मंदिरों व अन्य स्रोतों से निकलने वाले फूलों के अपशिष्ट से CBG उत्पादन के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।

बैठक में राज्य की FDI/FCI नीति के तहत संभावित निवेश पर विचार-विमर्श हुआ। वित्त मंत्री ने निवेशकों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा और सतत औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights