मऊ | LIBERAL MEDIA
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार टीबी के मरीज सामने आ रहे हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिमाह लगभग 30 से 40 नए मरीज जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या थूकने से इसके जीवाणु हवा में फैलते हैं, जिससे अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।
डॉ. यादव ने टीबी के प्रमुख लक्षणों में दो सप्ताह से अधिक खांसी रहना, बलगम में खून आना, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना और भूख कम लगना बताया।
उन्होंने लोगों को बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि खांसते-छींकते समय मुंह ढकें, साफ-सफाई और खुले वातावरण का ध्यान रखें, पौष्टिक भोजन करें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराए
विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, टीबी से बचाव के बताए उपाय
Published On:
Date:








