विशेष पुनरीक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई, दो बीएलओ बर्खास्त

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur|Liberal Media
शाहजहांपुर। विधानसभा-136 ददरौल में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। लापरवाही पाए जाने पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुमित सक्सेना एवं सुरेश बहादुर सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जबकि बीएलओ रचना कुशवाहा एवं शशि लता की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नोटिसों में सुनवाई का स्थान, दिनांक एवं समय स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए तथा सुनवाई के समय पंचायत सचिव एवं बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य रहे। उन्होंने 10 फरवरी 2026 तक सभी नोटिसों की सुनवाई पूर्ण करने और 6 मार्च 2026 तक विशेष पुनरीक्षण कार्य से जुड़े किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अवकाश न देने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights