कैम्पियरगंज। नव वर्ष के अवसर पर गुरुवार को सरहरी में स्वर्गीय प्रेमचंद यादव पहलवान एवं राजेश यादव पहलवान की स्मृति में विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ और गाजीपुर से आए दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया।
कुश्ती में संतकबीरनगर के शिवानंद ने मंगलपुर के भोला पहलवान को मात्र दो मिनट में ही मात दी। महराजगंज के जितेंद्र पहलवान और गाजीपुर के उदयवीर पहलवान के बीच रोचक मुकाबला रहा, वहीं चकिया के दीपांशू और गाजीपुर के सलमान का मुकाबला भी बराबरी में समाप्त हुआ। महराजगंज चौराहे के मनोज ने पीपीगंज के बिपिन को कड़ी टक्कर के बाद पटखनी दी और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
कुश्ती का आयोजन स्व. प्रेमचंद यादव के पुत्र सोनू यादव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजन तिवारी पहलवान ने फीता काटकर किया। रेफरी की भूमिका सतीश मौर्य और ओमप्रकाश राय ने निभाई। इस दौरान पूर्व पहलवान राम आसरे यादव, जनार्दन यादव, लालू यादव, अनिल चौरसिया, संगम, नित्यानंद, अजय, श्रवण सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग म








