विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचे कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Agra | Liberal Media

आगरा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रसिद्ध कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन महाराज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने और आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए देवकी नंदन महाराज ने कहा कि उनके लिए दोनों ही पक्ष अपने हैं और वह एक साधारण शिष्य होने के नाते इस विषय पर टिप्पणी करने में स्वयं को अक्षम मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए था।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी नसीहत देते हुए कहा कि भगवा धारण करने वाले, तिलक लगाए संतों के साथ मारपीट ठीक नहीं है। ऐसे मामलों को तूल देने के बजाय आपसी तालमेल से सुलझाया जाना चाहिए।

पुलिस नोटिस के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक या अन्य पहलू पर जवाब नहीं देंगे और यह मामला उनके लिए धर्म संकट जैसा है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर सनातन धर्म को जोड़ने का काम करने की अपील की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights