विरासत गलियारा का डीएम–एसएसपी ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर में निर्माणाधीन विरासत गलियारा परियोजना का जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला निर्माण, जलनिकासी, बिजली आपूर्ति, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जलभराव रोकने के लिए नाला निर्माण को प्राथमिकता देने और निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग व चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और पुलिस-प्रशासन के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights