निगोही के विनायक हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध मौत, बिना परिजनों की अनुमति नर्सों ने किया ऑपरेशन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur | Liberal Media

जिला शाहजहांपुर के निगोही स्थित विनायक हॉस्पिटल में एक दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है। यहां भर्ती एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का ऑपरेशन उनके बताए बिना किया गया और यह पूरा कार्य डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में नर्सों द्वारा किया गया।

मृत महिला सड़ा खास गांव की रहने वाली बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार महिला बीते पांच दिनों से विनायक हॉस्पिटल में भर्ती थी, लेकिन उसकी हालत और इलाज को लेकर परिवार को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी। मृतका का पति राजेश बाहर मजदूरी कर पैसे की व्यवस्था करने गया हुआ था। शुक्रवार को जब वह अस्पताल पहुंचा, तो अस्पताल प्रबंधन ने महिला का शव सौंपते हुए उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights