विद्युत से सम्बंधित शिकायत को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने SDM को सौंपा पत्रक

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया: भाजपा कार्यकताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी से मिला। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी बांसडीह को दिये गये ज्ञापन में बांसडीह ब्लॉक के ग्रामसभा नकहरा तिवारी के विजईपुर में अब तक विद्युत आपूर्ति न पहुंचने को लेकर अवगत कराया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि नकहरा तिवारी के विजईपुर में अब तक विद्युत सप्लाई न होने के कारण आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उक्त मौजे में लगभग सात दर्जन से अधिक परिवार बिना विद्युत सप्लाई के रह रहे है जो डिबरी और टॉर्च का सहारा आज भी लेते है।भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर जगह विद्युत सप्लाई पहुंच रही है पर इस मौजे में अब तक विद्युत विभाग के उदासीनता के कारण सप्लाई नहीं पहुंच पाया है।भाजपा बांसडीह मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि विजईपुर में विद्युत सप्लाई के न पहुंचने को लेकर पार्टी स्थानीय विधायक श्रीमती केतकी सिंह को अवगत करायेगा। इस मौके पर मूनजी गोंड,विवेक गुप्ता,ध्रुव तिवारी,शिवम गुप्ता,रोहित कुमार,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights