विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग पर बड़ी कार्रवाईगैंग लीडर सहित चार आरोपियों पर दर्ज हुए गंभीर मुकदमे

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर/गोला। जनपद गोरखपुर में संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के चार सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय के नेतृत्व में गैंग लीडर लाल बहादुर यादव पुत्र स्व. रामकिशुन यादव निवासी ग्राम छपिया उमराव थाना बड़हलगंज सहित उसके गिरोह के सदस्य धर्मेन्द्र साहनी, रामप्रताप यादव और संदीप यादव के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है।कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि गैंग लीडर लाल बहादुर यादव अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी और जालसाजी जैसे गंभीर अपराध करता था। आरोपियों के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। इसी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बड़हलगंज कोतवाली में लाल बहादुर यादव पर 7, धर्मेन्द्र साहनी पर 5, रामप्रताप यादव पर 3 और संदीप यादव पर 2 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights