विधानसभा घेराव को जा रहे कांग्रेसी हिरासत में, पुलिस से तीखी नोकझोंक

By Liberal Media

Published On:

  • शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लखनऊ कूच करने से पहले रोका
  • सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
    शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदेशव्यापी ‘विधानसभा घेराव’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे शाहजहांपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक रोक लिया। सोमवार को लखनऊ कूच करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के फार्म हाउस पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।
    कूच से पहले ही पुलिस का पहरा
    जैसे ही कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होने लगे, सदर इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फार्म हाउस का गेट बंद कर कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
    ⏩दमन से नहीं डरेंगे कांग्रेस के सिपाही: रजनीश गुप्ता
    हिरासत में लिए जाने के दौरान जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बढ़ते हौसलों से डरी हुई है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “सरकार की लाठियां और पुलिस का पहरा हमारे संघर्ष को रोक नहीं सकता। हम हर बाधा को पार कर लखनऊ पहुंचेंगे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।”
    ये नेता रहे मौजूद
    प्रदर्शन और हिरासत के दौरान मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, NSUI जिला अध्यक्ष रफी उल हसन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम जी अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, शाश्वत मिश्रा, प्रत्यूष मिश्रा, परवेज अहमद, मोहसिन खान, मुजाकिर दिलावर, आयन खान और सुधांशु मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights