वेलेंटाइन डे पर फ्लाईओवर बना जंग का मैदान•पत्नी को कथित प्रेमी संग देख भड़का पति, बीच सड़क चले लात-घूंसे

By Liberal Media

Published On:

Date:

हापुड़ | वेलेंटाइन डे के दिन मेरठ रोड फ्लाईओवर उस समय जंग का मैदान बन गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित रूप से उसके प्रेमी के साथ देख लिया। देखते ही देखते मामूली बहस ने उग्र रूप ले लिया और बीच सड़क तीनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीछा कर पहुंचा फ्लाईओवर तक
जानकारी के अनुसार, स्थानीय मोहल्ले में रहने वाले दंपति के दो बच्चे हैं। पति को लंबे समय से पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने का संदेह था। शनिवार को पत्नी के घर से निकलते ही उसने बाइक से उसका पीछा किया। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर पति ने पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया और वहीं उन्हें रोक लिया।
इसके बाद तीनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। बीच सड़क हो रहे हंगामे को देखकर लोग रुक गए और मौके पर भीड़ लग गई।
पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस तीनों को थाने ले गई, जहां सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights