आजमगढ़। जिले के लक्षीरामपुर स्थित वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के प्रांगण में दसवां वेदांता महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विवेक कुमार ने कहा कि वेदांता ग्रुप शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में समाज के विकास की दिशा में राम के स्वरूप के समान महती भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ नन्हकू राम वर्मा, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जायसवाल और रित्विक जायसवाल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नर्सिंग और पैरामेडिकल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे कांतारा, अघोरी, राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य, शिव तांडव, महाभारत, ऑपरेशन सिंदूर, यमराज की अदालत, महिला क्रिकेट और सोशल मीडिया पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किए, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।








