बागपत: बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बागपत जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 14 वर्ष से अधिक उम्र की 50 छात्राओं को HPV वैक्सीन लगाई गई।

अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्वयं वैक्सीनेशन कराकर की। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से संवाद कर वैक्सीन के महत्व को समझाया और बताया कि यह टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। डीएम ने कहा कि महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के मामलों को देखते हुए यह पहल समय की आवश्यकता है।

यह अभियान लिटिल हेल्थ एनजीओ के सहयोग से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही, जिसने वैक्सीन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां छात्राओं और शिक्षकों को दीं। वैक्सीनेशन के बाद बच्चियों में उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन ने बताया कि आने वाले समय में जिले के अन्य स्कूलों में भी चरणबद्ध तरीके से HPV वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights