वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजूरी स्थित साइन सिटी में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने शुक्रवार की शाम अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। करीब 50 बीघा क्षेत्र में बिना स्वीकृत ले-आउट के विकसित की जा रही कॉलोनी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
VDA के जोनल अधिकारी रविन्द्र प्रकाश ने बताया कि विकासकर्ता ने कॉलोनी का ले-आउट प्लान प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया था। नियमों के उल्लंघन पर पहले नोटिस जारी कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, इसके बाद अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से मंदिरों को छोड़कर अन्य सभी निर्माण गिरा दिए गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।








