वर्षा गोस्वामी को “सशक्त मातृशक्ति सम्मान–2026” से किया गया सम्मानित

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
क्रिएटिव आर्ट ग्रुप की ओर से आयोजित एक समारोह में समाजसेवा और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय वर्षा गोस्वामी को “सशक्त मातृशक्ति सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने उनके सामाजिक योगदान और सशक्त लेखन की सराहना की।


बताया गया कि वर्षा गोस्वामी वीआईपी ग्रुप के माध्यम से लगातार समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रहती हैं। इसके साथ ही वह लिबरल मीडिया की स्तम्भकार भी हैं और सामाजिक विषयों पर लिखे गए उनके लेख पाठकों द्वारा काफी सराहे जाते हैं।
आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की चेयरमैन के रूप में भी वर्षा गोस्वामी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके इसी योगदान को देखते हुए उन्हें “सशक्त मातृशक्ति सम्मान–2026” से नवाजा गया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights