वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता का निधन

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। खिरनी बाग निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं दुर्गा पूजा कमेटी के संचालक अशोक गुप्ता का अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। लगभग तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे अशोक गुप्ता अपने सरल स्वभाव और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका के लिए जाने जाते थे।
उनके अचानक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय पत्रकार साथी, उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights