वार्ड 25 में मतदाता सूची में नए बोट शामिल करने को लेकर विशेष शिविर आयोजित

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Shahjahanpur

शाहजहांपुर। नगर निगम वार्ड संख्या 25 में क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में मतदाता सूची से छूटे नामों को दर्ज कराने और नए बोट बनाए जाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, वर्तमान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, आशीष शुक्ला,हनुमत धाम अध्यक्ष दिलीप , विम्मी सैनी, दिव्यांश सिंघल सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची में छूट गए थे, उनके आवेदन लिए गए। साथ ही जिन के बोट नहीं बन पाए थे, उनके लिए भी आवेदन स्वीकार किए गए। सभी बीएलओ ने मौके पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights