शाहजहाँपुर। प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार के निर्देशन में जनपद की विभिन्न रेन्जों में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदर क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय कांट में संगोष्ठी का आयोजन हुआ, वहीं जलालाबाद, पुवायां एवं सिंधौली क्षेत्रों में विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को वन अग्नि से बचाव के उपाय बताए गए।
कार्यक्रमों के दौरान आम जनता व विद्यार्थियों को ग्रीष्मकाल में वनों में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपील की गई कि वन क्षेत्र में कहीं भी आग दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी वन चौकी अथवा वनकर्मी को सूचित करें।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों ने वनों के संरक्षण की शपथ भी ली।














