वैज्ञानिकों ने पुरुषों के गंजेपन का संभावित समाधान खोजा

By Liberal Media

Published On:

Date:

आयरलैंड की कॉस्मो फार्मास्युटिकल्स के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने पुरुषों में गंजेपन का असरदार समाधान खोज लिया है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अमेरिका और यूरोप में किए गए क्लिनिकल ट्रायल्स में 1,465 पुरुष मरीजों ने भाग लिया। इन मरीजों को क्लार्कोटेरोन 5% टॉपिकल सॉल्यूशन दिया गया।
कंपनी के अनुसार, अध्ययन में यह देखा गया कि प्लेसीबो व्हीकल की तुलना में टारगेट-अरिया हेयर काउंट में 539% तक सुधार दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह फार्मूला पुरुषों में गंजेपन को रोकने और नए बालों की वृद्धि को बढ़ावा देने में एक बड़ी सफलता साबित हो सकता है।
कंपनी जल्द ही इस दवा को वैश्विक बाजार में उपलब्ध कराने की तैयारी में है, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य उपयोग से पहले इसके दीर्घकालिक प्रभावों का भी आकलन जरूरी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights