Mau | Liberal Media
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद मऊ में जीवन राम छात्रावास के मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसके बाद उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया। सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज, रामस्वरूप भारती, लिटिल फ्लावर स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय कईयां के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
अपने संबोधन में डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल अत्यंत सराहनीय हैं।








