उरुवा के समृद्धि पखवाड़ा में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर | Liberal Media

गोला गोरखपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, यशवंतपुर (उरुवा) में बालिका समृद्धि पखवाड़ा के तहत स्कूली छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक और स्वच्छता से जुड़े विषयों पर जागरूक कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ. जेपी तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, गंदगी से होने वाली बीमारियों और साफ-सफाई के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कुल 57 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन जांच और नेत्र परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। जांच के दौरान छात्राओं को यह भी समझाया गया कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति डॉ. अंजली सिंह द्वारा दी गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights